छत्तीसगढ़रायपुर

पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव आज, मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की गौरवयात्रा का उत्सव

रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव आज 30 मई, शनिवार को वीआईपी रोड राम मंदिर के सुंदर सदन में आयोजित किया गया है। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल व केजी सुरेश उपस्थित रहेंगे।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान माला के प्रथम सत्र में ‘पत्रकारिता स्याही से स्क्रीन तक संभावनाएं और चुनौतियों’ पर मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी व माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति विजय मोहन तिवारी आदि अपने विचार रखेंगे। सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे के बाद पत्रकारों द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किया जाएगा।

Related posts

छत्तीसगढ़ में 400 करोड़ का Government Printing Tender रद्द, शर्तों को लेकर मचा था विवाद; विभाग ने बताई ये वजह

उर्मिला मेमोरियल और NH MMI हॉस्पिटल की पहल, ट्रैफिक पुलिस को वितरित किए 400 रेनकोट

ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन का ‘गदही तालाब’ सफाई अभियान 5वें सप्ताह में भी जारी

Leave a Comment

error: Content is protected !!