छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन को मिली रफ्तार, पेंड्रा रोड से जुड़ा कॉरिडोर

पूर्व-पश्चिम रेल कॉरिडोर के तहत बन रही नई रेल लाइन पर बड़ा अपडेट सामने आया है। गेवरारोड से पेंड्रा रोड के बीच बन रही 135 किलोमीटर लंबी इस लाइन को जोड़ने के लिए अहम तकनीकी काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

नई रेल लाइन को पेंड्रा रोड स्टेशन से जोड़ने के लिए रविवार को नॉन-इंटरलॉकिंग का जरूरी काम किया गया। इसके लिए करीब 6 घंटे का ब्लॉक लिया गया था।

रेलवे टीम ने तय समय में काम पूरा करते हुए सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों का पालन किया, जिससे काम बिना किसी बड़ी बाधा के संपन्न हो गया।

रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नई रेल लाइन के कुछ हिस्सों में ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है, खासतौर पर गेवरारोड और पेंड्रा रोड की ओर।

बीच के बचे हुए हिस्से में भी तेजी से काम चल रहा है, जिससे उम्मीद है कि पूरा प्रोजेक्ट तय समय में पूरा हो जाएगा।

इस रेल लाइन के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर और आसान सफर मिलेगा, बल्कि माल ढुलाई भी तेज और सस्ती हो जाएगी।

कोयला और अन्य औद्योगिक सामानों के परिवहन में इससे खास मदद मिलेगी। इस परियोजना से इलाके में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और आसपास के क्षेत्रों का विकास तेज होगा।

पूर्व-पश्चिम रेल कॉरिडोर के इस हिस्से के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़ के कई इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। दूर-दराज के क्षेत्रों को भी मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने में यह लाइन अहम भूमिका निभाएगी।

Source Link

Related posts

गरियाबंद : मनरेगा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

प्रदेश में लू का अलर्ट: बिलासपुर में पारा 45 डिग्री पार, रायपुर में भी तपिश बढ़ी

भाजपा के मेयर, अध्यक्ष प्रत्याशी इस माह के अंत तक होंगे घोषित

Leave a Comment

error: Content is protected !!