Uncategorized

कटघोरा में हाईवे पर लोनर हाथी का आतंक, सेल्फी लेने वालों को दौड़ाया

कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में इन दिनों एक लोनर नर हाथी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। हाथी बार-बार जंगल से निकलकर हाईवे पर पहुंच रहा है, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। सोमवार शाम हाथी पहले कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर चोटिया के पास काफी देर तक घूमता रहा। इसके बाद वह कोरबी स्टेट हाईवे स्थित माटिन दाई मंदिर क्षेत्र तक पहुंच गया।

हाथी को सड़क पर देखकर राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। कई लोग उसका वीडियो बनाने और फोटो खींचने लगे। कुछ लोग तो हाथी के बेहद करीब पहुंचकर सेल्फी लेने का प्रयास करने लगे। इससे स्थिति अचानक खतरनाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों के लगातार करीब आने से हाथी आक्रामक हो गया और अचानक कुछ लोगों की ओर दौड़ पड़ा। हाथी को अपनी ओर आता देख वीडियो बना रहे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए हाईवे का नजारा ऐसा हो गया, मानो सड़क पर दौड़ प्रतियोगिता चल रही हो। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

हाथी के सड़क पर आने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी। टीम ने सायरन बजाकर हाथी को धीरे-धीरे जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

रेंजर अभिषेक दुबे ने बताया कि क्षेत्र में करीब 32 हाथियों का दल घूम रहा है। इनमें से अलग हुआ अकेला नर हाथी अधिक आक्रामक हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हाथी को देखने, फोटो या वीडियो बनाने अथवा सेल्फी लेने के लिए उसके करीब न जाएं।

Source Link

Related posts

पहली बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र रविवार को होगा; शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा

शोक सन्देश (इन्तेकाल) : मुकीम खान, मोटर मिस्त्री, मौदहापारा वाले

मजबूत GDP और नियंत्रित महंगाई पर फोकस : शुक्रवार को आएगा RBI का बड़ा नीतिगत फैसला

Leave a Comment

error: Content is protected !!