छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में आधे से ज्यादा मिलर्स ने नहीं किया चावल जमा, प्रशासन ने जारी किया नोटिस

दुर्ग जिले में कस्टम मिलिंग करने वाले बहुत से मिलर्स ने पिछले साल वर्ष 2024-25 की कस्टम मिलिंग का 55 टन चावल अब तक जमा नहीं किया है। चावल जमा नहीं करने वाले ऐसे 80 मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है।

उन्हें बचत संपूर्ण चावल 30 अप्रैल  तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले के डेढ़ सौ मिलर्स ने कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव किए थे मगर इनमें आधे से अधिक मिलर्स अब तक उठाव किए गए धान की मिलिंग नहीं कर पाए हैं जबकि उपार्जन केन्द्रों से वर्ष 2025-26 का भी धान उठाव पूर्ण होने वाला है।

जिला विपणन अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि वर्ष 2024-25 के कस्टम मिलिंग का बचत चावल मिलर्स को 30 अप्रैल तक जमा करने कहा गया है यदि निर्धारित तिथि तक चावल जमा नहीं किया गया तो ऐसे मिलर्स के बैंक गारंटी की जमा राशि बचत चावल की राशि वसूली करेंगे या शासन इस संबंध में निर्देश देंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार करंजा भिलाई स्थिति एफसीआई के गोदाम में हमाल ठेकेदार व हमालों के बीच हमाली की दर को लेकर विवाद के चलते भी यहां 15 दिनों तक काम बाधित रहा, जिसकी वजह से भी चावल जमा की गति धीमी रही। वहीं लगातार रैक लगने की वजह से भी विलंब हुआ।

Source Link

Related posts

मरार समाज कुम्हारी राज द्वारा सांकरा मे आयोजित सामाजिक अधिवेशन में शामिल हुईं नीलम चंद्राकर

दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने लौटाई लोगों की मुस्कान, 50 लाख के मोबाइल किए वापस

100 से अधिक पेड़ों की जब्ती के बाद फिर कटे 21 सागौन, वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!