राजनीति

इंडिया समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हैं ममता : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

श्री पवार ने कोल्हापुर में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की अपनी मंशा दिखाने का अधिकार है। इंडिया समूह के भीतर कई नेताओं ने भी सुश्री बनर्जी के बयान का स्वागत किया है। राकांपा (सपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि वह सुश्री बनर्जी की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाने की इच्छा से प्रसन्न हैं।

इस पर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद उदय सावंत ने कहा कि यह कांग्रेस का “अपमान” है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस नेतृत्व नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है।

श्री पवार ने खुद इसे स्पष्ट कर दिया है। विपक्षी इंडिया समूह आंतरिक कलह का सामना कर रहा है, जिसमें इसके सदस्य दलों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन की हार के बाद सुश्री बनर्जी ने इंडिया समूह का नेतृत्व संभालने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि “इस गठबंधन को चलाने वाले” विपक्षी गुट का प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने में असमर्थ हैं।

Related posts

ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV लगाने युवा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

रायपुर में कांग्रेस का फोकस जमीनी नेतृत्व पर, अनीस मनिहार वार्ड अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नियुक्ति विवाद : कांग्रेस पार्षदों ने वापस लिया इस्तीफा

Leave a Comment

error: Content is protected !!