गरियाबंद

गरियाबंद में फिर तेंदुए का आतंक : 10 साल के मासूम पर हमला, चीख सुन दौड़े माता-पिता

गरियाबंद जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक देखने को मिला। कोदोबात्तर चट्टानपारा में 10 वर्षीय बच्चे धनेश कुमार (पिता: पुनूराम कमार) पर तेंदुए ने बुरी तरह हमला कर दिया। बच्चा दूसरे के घर टीवी देखकर लौट रहा था, तभी यह घटना हुई।

घटना की जानकारी:
आज शाम करीब 7 बजे जब धनेश कुमार पड़ोस के घर से टीवी देखकर घर लौट रहा था, तभी अचानक तेंदुए ने उस पर झपट्टा मारा। तेंदुए ने बच्चे के गले को चबा लिया। बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।

माता-पिता ने चीख-पुकार सुनकर दौड़कर बच्चे को बचाने की कोशिश की। शुरुआत में परिवार को लगा कि कोई कुत्ता है, लेकिन जब जानवर बच्चे को छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो नजदीक पहुंचने पर पता चला कि यह एक तेंदुआ है। माता-पिता की हिम्मत से बच्चे को किसी तरह तेंदुए के मुंह से छुड़ाया गया।
:
बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी में है । बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Source link

Related posts

NEET समेत पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेस का अभियान शुरू, गरियाबंद के देवभोग से हुई शुरुआत

जेल सुरक्षा बढ़ाने प्रशासन का बड़ा फैसला, जेल के आसपास ड्रोन प्रतिबंधित

कोपरा नगर पंचायत घेराव मामले में बड़ी कार्रवाई, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समेत 6 हिरासत में

Leave a Comment

error: Content is protected !!