देश

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दिया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि मैं स्वास्थ्य सेवा को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूँ, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में कहा कि स्वास्थ्य समस्याओं और चिकित्सीय सलाह का हवाला देते हुए उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के तहत अपने इस्तीफे की पेशकश की है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए और चिकित्सीय सलाह का पालन करते हुए मैं तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू को उनके सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी और मंत्रिपरिषद से मिले समर्थन और मार्गदर्शन के लिए भी आभार व्यक्त किया। बता दें कि उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 2027 तक था।

Source Link

Related posts

LIC ने अडानी समूह को 33,000 करोड़ रुपये दिए : कांग्रेस का बड़ा आरोप

अजमेर : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जायरीनों ने उठाई झाड़ू, दरगाह बाजार में पेश हुई ‘इंसानियत’ की मिसाल

भूपेश-चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से झटका : याचिका पर सुनवाई से इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह

Leave a Comment

error: Content is protected !!