छत्तीसगढ़

अधिकारियों ने बिना छत वाले घर में ही करवा दिया ‘गृह प्रवेश’, जांच में खुली PM आवास योजना की पोल

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में अनियमितता और फर्जीवाड़े पर गरियाबंद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण में अपूर्ण आवासों को पूरा दिखाने वाले कई आवास मित्रों और रोजगार सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं।

जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत गरियाबंद के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम को कई ग्राम पंचायतों में भेजा गया। टीम ने खजूरपदर, उसरीजोर, सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी, मुचबहाल और धोबनमाल में निर्मित आवासों की वास्तविक स्थिति की जांच की।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई हितग्राहियों के आवास अभी भी निर्माणाधीन या अपूर्ण थे, लेकिन आवास मित्र और रोजगार सहायकों ने दूसरों के घरों का जियोटैग कर उन्हें ‘पूर्ण’ दर्ज कर दिया था। प्रशासन ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

कारण बताओ नोटिस के बाद सेवा समाप्त
• सरईपानी, नवापारा, बजाड़ी और मुचबहाल के आवास मित्रों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया।
• धोबनमाल के रोजगार सहायक को भी नोटिस मिला।
• प्रस्तुत स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर सभी संबंधितों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।

Source Link

Related posts

राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, हजारों कार्यकर्ता पहुंचे राजीव भवन घेरने

टीन शेड और अलग-अलग भवनों में चल रही पढ़ाई, स्कूल भवन की मांग पर ग्रामीणों ने उठाया बड़ा कदम

महंगे क्रूड ऑयल का असर : तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल, डीजल और CNG के रेट

Leave a Comment

error: Content is protected !!