छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा पर फैसला

छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। बारिश के कारण बच्चों को होने वाली संभावित परेशानियों को देखते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए राज्य शासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के अनुसार शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के अधिकार दिए हैं।

उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात (साइक्लोन) के कारण भारी वर्षा और तेज हवाएं चलने की आशंका है। इससे उत्पन्न होने वाली संभावित आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर अपने-अपने जिलों में स्थिति का आकलन कर विद्यालयों में अवकाश घोषित कर सकेंगे। राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश घोषित करने का निर्णय संबंधित जिले की स्थानीय परिस्थितियों और आवश्यकताओं के आधार पर लिया जाएगा। इसके तहत शासकीय एवं अशासकीय दोनों विद्यालय शामिल होंगे।

बारिश और गिरते तापमान को लेकर जिले में यलो अलर्ट जारी
अचानक बदले मौसम के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की संभावना है। मौसम में आई ठंडक के चलते सर्दी, खांसी और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। वहीं, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। हालांकि, बारिश और तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग के द्वारा जिले को यलो अलर्ट में रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में जिले में ठंड और बढ़ने की आशंका है।

3 दिन अति भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
वहीं बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए जिले में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28, 29 और 30 अक्टूबर 2026 को जिले में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिले के नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए जनहानि, पशुहानि और फसलों को नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। नागरिक जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Source Link

Related posts

बारिश ने थामी ट्रेनों की रफ्तार, बिलासपुर सुपरफास्ट 4.5 घंटे और उत्कल एक्सप्रेस 4 घंटे लेट

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर : राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफ़ा

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!