दुर्ग

कांग्रेस ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया छात्रों और युवाओं की जीत, निकाला विजय मार्च

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में दुर्ग शहर में विजय मार्च निकाला गया।

विजय मार्च की शुरुआत जेआरडी स्कूल के सामने स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से हुई, जो पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं आम नागरिक शामिल हुए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने इसे देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं और आम जनता द्वारा किए गए लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग को बुलंद किया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उन लाखों विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने लगातार परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य कांग्रेस नेताओं की गई गिरफ्तारी प्रधानमंत्री के नाकामी का परिणाम था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ सबसे बड़ी होती है और जब छात्र-युवा अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से संघर्ष करते हैं तो सरकार को अंततः जनता की भावना का सम्मान करना पड़ता है।

राकेश ठाकुर ने कहा कि केवल मंत्री का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। केंद्र सरकार को देश की परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस नीति लागू करनी चाहिए। उन्होंने यह भी मांग की कि आंदोलन के दौरान छात्रों एवं कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी प्रकरण वापस लिए जाएं तथा प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। परीक्षा प्रणाली पर विद्यार्थियों का विश्वास बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यदि युवाओं का भविष्य असुरक्षित होगा तो देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा में पारदर्शिता के लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी।

विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा तथा जवाबदेह और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग करते हुए नारे लगाए। मार्च शांतिपूर्ण ढंग से गांधी प्रतिमा से प्रारंभ होकर पटेल चौक पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस दौरान पुकेश चंद्रकार, प्रमोद राजपूत, पुरुषोत्तम तिवारी, प्रकाश ठाकुर, राजेश यादव, संजय कोहले, करीम खान, संतलाल बंजारे, दुर्गा गजभिये, राम सुर्यवंशी, रज्जाक खान, पिलेश्वर साहू, नासिर, खोखर, राजेश मानिकपुरी, अभिषेक जांगड़े, महेंद्र निषाद, संगीता ठाकुर, कमलेश साहू, उमेश साहू, ओमनारायण वर्मा, विजय वर्मा, जगदीश मारकंडे, सुनीता चन्नेवार, राहुल वर्मा, द्रोपदी साहू, तुप्ति देवांगन, सुशील भारद्वाज, प्रीतम देशमुख, आनंद कपूर ताम्रकार, सुनित घोष, देव सिंह, गुरमीत भाटिया, निकिता मिलिंद,रोशन साहू,प्रेमलता साहू, शहिबा खान, रामप्यारी वर्मा,अजय चंद्राकर, गौरव निर्मलकर, जयप्रकाश साहू, स्नेहा डहरिया, डे साहब वर्मा, महेंद्र यादव, पालेश्वर ठाकुर, लोचन यादव, श्यामाचरण मनहर, शिशिरकांत कसार, टिकेशवर साहू, वीरेंद्र साहू, राजूलाल, खुबचंद वर्मा, लोकेश साहू महेश कुंभकार, ईश्वरीय यादव, दया यादव, पिन्टू निषाद, यंशवत यादव, गोलू, किशन भारती, टीकाराम ,टुम्मन यादव, जीतू बालकिशोर, राहुल, सुनिल बालकिशोर, स्नेहा डहरिया, हितेश निर्मलकर, पुनारद भारती, भगवती, ब्रुजलाल, मनोज निषाद, गयान दास, रामसिंह मनहर,अली अजगर, ज्ञानू बाकड़े, विजय चंद्राकर, बृजमोहन तिवारी, सोनू साहू, राजा विक्रम बघेल, निखिल खिचरिया, भूपेंद्र साहू, रवि कोसरिया, चिराग शर्मा, दीपक साहू, आयुष शर्मा, दीपक जैन, गोलू गपने, हिमांशु शर्मा, राहुल शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Source link

Related posts

ऑनलाइन ट्रेडिंग व IPO के नाम पर BSP सेवानिवृत्त अधिकारी से 28.50 लाख की ठगी

साहू समाज सेलूद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिय किया गया पौधरोपण

पंचायती राज की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ पाटन सक्रिय, मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

Leave a Comment

error: Content is protected !!