छत्तीसगढ़जगदलपुर

खेत में काम कर रहे पिता-पुत्र पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बचने के लिए डबरी में कूदने से दोनों की मौत

जगदलपुर जिले से दुखद खबर सामने आ रही है, यहां मधुमक्खियों के हमले की वजह से पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झूंड ने उन पर हमला कर दिया।

मधुमक्खी के हमले से बचने खेत में मौजूद ग्रामीण भागने लगे। इस दौरान पिता-पुत्र ने मधुमक्खी से बचने के लिए पास ही बने डबरी में छलांग लगा दी। जिसमें डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। करीब 4 घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला जा सका।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम करपावंड थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि छिंदगांव के रहने वाले 60 साल के भुवनेश्वर पटेल अपने बेटे विनोद पटेल के साथ आज सुबह खेत में काम करने पहुंचे थे।

गांव के अन्य ग्रामीण भी आसपास के खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। मधुमक्खी के इस हमले के बाद ग्रामीण खुद को बचाने के लिए भागने लगे।

Source Link

Related posts

गौवंश वध मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो गौमांस और लोहे का गड़ासा बरामद

पुलिस ने दो बाइक चोर गिरोहों का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

ABVP से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर… छत्तीसगढ़ के फायरब्रांड युवा नेता रवि भगत ने छोड़ी भाजपा

Leave a Comment

error: Content is protected !!