छत्तीसगढ़

साय कैबिनेट का फैसला : जनवरी से राजधानी रायपुर में लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम

आखिरकार राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर बुधवार को कैबिनेट की मुहर लग गई है। बताया गया कि आईजी स्तर के अफसर कमिश्नर के पद पर पोस्टेड होंगे, और एडिशनल कमिश्नर के पद पर डीआईजी स्तर के अफसर की पोस्टिंग की जाएगी।

पुराने पीएचक्यू दफ्तर में पुलिस कमिश्नर बैठेंगे। पुलिस कमिश्नर प्रणाली 23 जनवरी से प्रभावशील होगी। इसके लिए एक्ट में संशोधन भी किया जा रहा है। एडिशनल कमिश्नर के पद पर डीआईजी और ज्वाइंट कमिश्नर के पदों पर आईपीएस अफसरों की पोस्टिंग की जाएगी। कुल मिलाकर कमिश्नर से लेकर इंस्पेक्टर तक कुल 62 अफसरों की पोस्टिंग होगी। सभी अफसरों की पोस्टिंग 23 तारीख से पहले कर दी जाएगी।

बताया गया कि पुलिस को प्रशासनिक के साथ-साथ मजिस्ट्रियल अधिकार भी रहेंगे। लाठीचार्ज, धारा 144 और कफ्र्यू जैसे निर्णय कमिश्नर ले सकेंगे। सरकार का दावा है कि पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा में सुधार होगी।

Source link

Related posts

निर्वाचन आयोग दफ्तर घेराव के लिए निकले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

ABVP से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर… छत्तीसगढ़ के फायरब्रांड युवा नेता रवि भगत ने छोड़ी भाजपा

स्वतंत्रता दिवस पर पाटन की शाला में रंगारंग कार्यक्रम, 93% अंक वाले छात्र को किया गया सम्मानित

Leave a Comment

error: Content is protected !!