राजनीति

एडवोकेट रिज़वान अली कोटी बने कांग्रेस के प्रवक्ता

जबलपुर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा जारी जबलपुर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में एडवोकेट रिज़वान अली कोटी को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

संगठन ने रिज़वान की कार्यक्षमता, ऊर्जा तथा उनके द्वारा किए गए पूर्ववर्ती जनहित के कार्यों का कांग्रेस को लाभ मिलने की आशा व्यक्त की है।

ज्ञात हो कि रिज़वान ने NSUI एवं युवा कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों में रहते हुए शहर एवं छात्र हित में ढेरों आंदोलन किए जिसमें से जबलपुर में मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना भी उनकी छात्र राजनीति की एक बड़ी उपलब्धियों में से है।

प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर रिज़वान ने विधायक लखन घनघोरिया, वरिष्ठ नेता श्री बाबू विश्वमोहन, नगराध्यक्ष सौरभ शर्मा, जबलपुर कांग्रेस प्रभारी राजकुमार खुराना, संगठन प्रभारी रीतेश बंटी गुप्ता एवं आरिफ़ बेग सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related posts

हमर अस्पताल के शीघ्र शुभारंभ की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन शहीद राजीव पांडे वार्डवासियों ने जताई नाराजगी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ऑक्सीज़ोन पार्क में CCTV लगाने युवा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

भाजपा की डबल इंजन फेल सरकार, कर रही जनता पर महंगाई से वार

Leave a Comment

error: Content is protected !!