छत्तीसगढ़रायपुर

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की न‌ई प्रतिमा स्थापित

तेलीबांधा वीआईपी चौक पर रविवार को छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़े जाने से मचे बवाल के बाद प्रशासन ने सोमवार सुबह न‌ई प्रतिमा स्थापित कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि प्रतिमा उखाड़ने वाले युवक को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त  बताया है।

बता दें कि रविवार तड़के हुई इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश था. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इस घटना पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज, अमित जोगी आदि ने सरकार को घेरा था। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Source Link

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी की खबर भ्रामक, सरकार ने किया खंडन

रायपुर के वीआईपी रोड फार्महाउस में हुक्का पार्टी का वीडियो वायरल

कांकेर सांसद भोजराज नाग के खिलाफ चुनाव याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने दी क्लीन चिट

Leave a Comment

error: Content is protected !!