ब्रेकिंग न्यूज़

खरोरा के पास हादसे में घायल हुईं सांसद लक्ष्मी वर्मा, ड्राइवर को भी आई चोटें

भाजपा की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उनके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर AIIMS में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके ड्राइवर को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा बलौदाबाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, वहीं उनके ड्राइवर के सीने और हाथ में चोट आई है।

कार में सांसद के अलावा उनके बेटे, गनमैन और चालक सहित चार लोग सवार थे। दुर्घटना में गनमैन और चालक को भी चोटें आई हैं।

इसी मार्ग पर कुछ देर पहले एक अन्य सड़क हादसा हुआ था। रायपुर से खरोरा जा रही कार और खरोरा से रायपुर की ओर आ रहे ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Source Link

Related posts

IGKV पेपर लीक कांड का खुलासा : सुई से लिफाफा छेदकर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र, प्रोफेसर और 5 छात्र गिरफ्तार

बड़ी खबर: नहीं रहे महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार, बारामती में लैंडिंग के वक्त हुआ भीषण विमान हादसा

पाकिस्तान ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया, फोर्थ शेड्यूल में डाला नाम

Leave a Comment

error: Content is protected !!