रायपुर

रायपुर में कचरा कलेक्शन एजेंसी पर गिरी गाज, लापरवाही पर लगा ₹19.51 लाख का अर्थदंड

रायपुर – नगर पालिक निगम, रायपुर क्षेत्रांतर्गत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लापरवाही के संबंध में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा निम्नानुसार कठोर कार्यवाही की गई है-

एजेंसी पर जुर्माना राशि रुपये 19,51,300/

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में लगातार लापरवाही बरतने पर संबंधित संस्था मेसर्स डेल्ही एमएसडब्ल्यू सॉल्यूशन लिमिटेड (रामकी) पर राशि रूपये 19,51,300/- (उन्नीस लाख इक्यावन हजार तीन सौ रुपये मात्र) का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। संस्था को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि व्यवस्था में सुधार न होने पर नगर पालिक निगम अधिनियम एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत् और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था

रात्रिकालीन विशेष सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत रात में 18 कचरा संग्रहण वाहन लगातार संचालित किए जा रहे हैँ , जिसमें व्यासायिक क्षेत्र एवं बड़े आवासीय इकाईयों से कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है।

 

Related posts

1 अप्रैल से मरम्मत के लिए 1 माह तक बंद रहेगा खारुन पुल

घड़ी चौक पर बस ने स्कूटी सवार को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

रायपुर में आज श्रद्धांजलि सभा: स्व. प्रेमलता अग्रवाल की स्मृति में पगड़ी रस्म का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!