छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को मिलेगा स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा का लाभ! नई बीमा योजना-2026 का प्रारूप जारी, 30 नवंबर तक मांगे सुझाव

छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा का लाभ देने के लिए राज्य शासन ने पहल की है। इसके तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है। योजना के प्रावधानों और इसके क्रियान्वयन को लेकर 1 से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

योजना का प्रारूप जनसंपर्क विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक मीडिया कर्मी प्रारूप का अवलोकन कर अपने सुझाव और विचार ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव देने के लिए एक महीने का समय निर्धारित किया गया है।

Source Link

Related posts

रक्षाबंधन पर रायपुर केंद्रीय जेल में विशेष मुलाकात, बहनें बांध सकेंगी राखी

अब मरीन ड्राइव में भी लगेगा पार्किंग का पैसा, लोगों में दिखी नाराजगी

बारनवापारा में बाघ की दस्तक से हड़कंप, वन विभाग अलर्ट पर

Leave a Comment

error: Content is protected !!