छत्तीसगढ़

ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन : 2026 के 9 माह में 781 चालकों के लाइसेंस होंगे सस्पेंड

दुर्ग में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। यातायात पुलिस ने वर्ष 2026 के शुरुआती 9 महीनों में कुल 781 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे हैं।

यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। पुलिस ने गंभीर यातायात उल्लंघनों को कार्रवाई के दायरे में रखा है।

शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, लापरवाहीपूर्वक ड्राइविंग, यातायात संकेतों का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को बैठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं।

यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, शराब सेवन के बाद ड्राइविंग न करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

Source link

Related posts

भाजपा के निगम, मंडल, आयोग अध्यक्ष-उपाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

कल जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 3 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जांच शुरू

Leave a Comment

error: Content is protected !!