छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रायपुर आगमन : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आज रायपुर आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

Source Link

Related posts

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास : 10वीं बार CM पद की शपथ, जानिए किसने-किसने ली मंत्री पद की शपथ

सड़क के बीच में आतिशबाजी और जन्मदिन का जश्न, 5 युवक गिरफ्तार

शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल, इस दिन से शुरू होगी 5वीं- 8वीं की वार्षिक परीक्षा

Leave a Comment

error: Content is protected !!