धमतरी

धमतरी में रामलीला मंचन के दौरान हादसा, मिट्टी तेल से करतब दिखाते समय लगी आग

धमतरी जिले से दशहरे के दिन एक हादसे की खबर सामने आई है। नगरी ब्लॉक के छिपली गांव में रामलीला मंचन के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों के कपड़ों में आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से तीन कलाकार झुलस गए।

जानकारी के मुताबिक, 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर छिपली गांव में स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इस दौरान दर्शकों को दिखाने के लिए आग का करतब किया जा रहा था। आशंका है कि मिट्टी तेल की मदद से आग निकालने के प्रयास के दौरान आग कलाकारों के नकली बाल और कपड़ों तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई।

हादसे में हेमंत ध्रुव और सोम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, तीसरे घायल तोषण साहू की हालत सामान्य बताई जा रही है और उसका इलाज घर पर ही चल रहा है। शुरुआती जानकारी में चाइनीज लाइटर के इस्तेमाल की आशंका भी जताई गई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रामलीला जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में आग से जुड़े करतब दिखाते समय पर्याप्त सावधानी और सुरक्षा इंतजाम बेहद जरूरी हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। फिलहाल, हादसे के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Source link

Related posts

DSIR ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु NIT रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

नगरी के कर्राघाटी में तेंदुए का आतंक, दो लोग घायल

भीषण गर्मी में किसानों की लापरवाही : खेतों में पैरा जलाने से गांव तक पहुंची आग

Leave a Comment

error: Content is protected !!