छत्तीसगढ़रायपुर

नौकरी के लिए CV अपलोड करना पड़ा महंगा, 10 रुपये के ट्रांजैक्शन के नाम पर ₹2.72 लाख की ठगी

राजधानी रायपुर में ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रहे एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 2 लाख 72 हजार 600 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर कॉलोनी निवासी नवीन कन्नौजे नौकरी की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनके Gmail पर Shine.com से संबंधित नौकरी का एक लिंक आया। नौकरी की उम्मीद में युवक ने लिंक खोलकर अपना सीवी अपलोड कर दिया। इसके बाद इंटरव्यू और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उनसे 10 रुपये का ट्रांजैक्शन करने को कहा गया।

युवक ने जैसे ही भुगतान के लिए अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी दर्ज की, उनके खाते से रकम निकलने लगी। बताया गया है कि चार अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 2 लाख 72 हजार 600 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित के अनुसार, इस दौरान उनसे ओटीपी भी नहीं मांगा गया। घटना का पता चलने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और ठगी से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। इस मामले में एसीपी पुरानी बस्ती सर्किल, रायपुर कमिश्नरेट देवांश सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज : रायपुर सहित कई जिलों में बारिश

स्कूल के बाहर चलती क्रेटा कार में लगी भीषण आग, पिता ने तीनों बच्चों को सुरक्षित निकाला

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग के चौथी बार अध्यक्ष बने प्रीतपाल बेलचंदन का सेलूद शाखा के प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Leave a Comment

error: Content is protected !!