छत्तीसगढ़दुर्गसामाजिक

दुर्ग जिला साहू संघ में संगठन विस्तार की पहल, अधिकारी-कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री नंदलाल साहू जी के मार्गदर्शन में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री शत्रुघन साहू जी द्वारा संगठन के विस्तार एवं संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके अंतर्गत विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को संगठन में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य समाज के अधिकारी-कर्मचारियों को एकजुट कर संगठन को सशक्त बनाना तथा शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन, कैरियर गाइडेंस और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज की प्रतिभाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करना भी संगठन की प्राथमिकता है।

प्रकोष्ठ के विस्तार के अंतर्गत संरक्षक के रूप में अजय कुमार चौधरी एवं डॉ. राघवेन्द्र कुमार राज, प्रमुख सलाहकार के रूप में जी.जी. साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, सुरेश साव एवं श्री चैनसिंह साहू, सह संयोजक के रूप में श्री वीरेंद्र साहू, डॉ. जया साहू व सुश्री धनेश्वरी साहू,सचिव के रूप में श्री प्रशांत साहू एवं श्रीमती अंजू साहू तथा कोषाध्यक्ष के रूप में श्री चंद्रहास साहू ,मीडिया प्रभारी के रूप में श्री अभिषेक कुमार साहू सहित विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।इसके अतिरिक्त संगठन में सलाहकार, सहसंयोजक, सहसचिव, संगठन सचिव, मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारी सदस्य सहित विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियाँ की गई हैं।

इन नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा समाजहित के कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी

।जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू एवं अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक शत्रुघन साहू ने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज की एकता, शिक्षा, प्रतिभा संवर्धन एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला साहू संघ दुर्ग की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। संगठन को विश्वास है कि सभी पदाधिकारी सामूहिक सहयोग, समर्पण एवं सकारात्मक सोच के साथ समाज के सर्वांगीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Source link

Related posts

हज यात्रियों को मिली डिजिटल सौगात, राज्य हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

ABVP से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष तक का सफर… छत्तीसगढ़ के फायरब्रांड युवा नेता रवि भगत ने छोड़ी भाजपा

बस का इंतजार कर रहे 3 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!