छत्तीसगढ़

22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक, लाइब्रेरी से घर लौटते समय अज्ञात युवक ने किया हमला

बालोद जिले में 22 वर्षीय युवती पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, इसी दौरान अज्ञात युवक ने उस पर एसिड से हमला कर दिया।

हमले में युवती घायल हो गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए युवती को रायपुर के DKS अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Source link

Related posts

महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: फर्जी पासपोर्ट पर ओमान पहुंचा सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार

निगम आयुक्त का कड़ा रुख : जनगणना ड्यूटी से नदारद 44 कर्मचारियों को नोटिस

शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Leave a Comment

error: Content is protected !!