छत्तीसगढ़

रायपुर तहसील कार्यालय में बड़ा हादसा टला, तहसीलदार की कुर्सी के ऊपर गिरी छत

रायपुर तहसील कार्यालय में बुधवार रात उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब कार्यालय की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। छत का प्लास्टर सीधे तहसीलदार की कुर्सी और टेबल के ऊपर गिरा, जिससे वहां रखा कंप्यूटर और अन्य सामान मलबे की चपेट में आ गया।

गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जब कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद नहीं थे। सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो तहसीलदार की कुर्सी के आसपास छत का मलबा और टूटा हुआ प्लास्टर देखकर हड़कंप मच गया।

जहां रोज बैठते हैं अधिकारी, वहीं गिरा मलबा

जिस स्थान पर छत का हिस्सा गिरा, वहीं दिन के समय तहसीलदार के साथ रीडर और बाबू बैठकर सरकारी कामकाज करते हैं। इसी जगह आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं और राजस्व मामलों की सुनवाई भी होती है। ऐसे में यदि यह घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद तहसील कार्यालय के भवन की स्थिति और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिकारियों और आम लोगों की नियमित आवाजाही वाले कार्यालय में छत का इस तरह अचानक गिरना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, जबकि क्षतिग्रस्त कंप्यूटर और अन्य सामान के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बिजली विवाद : तेलंगाना पर 3500 करोड़ बकाया, बातचीत से पहले ही विवाद

छत्तीसगढ़ के लिए ‘इंटरनेशनल’ एंबिशन: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र से मांगी रायपुर से सीधी विदेशी उड़ानें

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, चुनाव आयोग ने कलेक्टर्स को लिखा पत्र

Leave a Comment

error: Content is protected !!