छत्तीसगढ़

रायपुर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देश में छठी रैंक

रायपुर नगर पालिक निगम ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में रायपुर ने 189 अंक प्राप्त कर देशभर में छठा स्थान हासिल किया है। निगम के मुताबिक, यह उपलब्धि शहर में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों का परिणाम है।

रायपुर में वायु गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। पीएम-10 का स्तर वर्ष 2022-23 में 78 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो वर्ष 2025-26 में घटकर 64 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया। यानी करीब 18 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। सड़क सुधार, मैकेनिकल स्वीपिंग और धूल नियंत्रण जैसे प्रयासों को इसका प्रमुख कारण बताया गया है।

वार्ड स्तर पर भी रायपुर का प्रदर्शन बेहतर रहा। राज्य स्तरीय वार्ड रैंकिंग में वार्ड क्रमांक 46 को 30 हजार से अधिक आबादी वाली श्रेणी और वार्ड क्रमांक 30 को 10 हजार से 30 हजार आबादी वाली श्रेणी में स्थान मिला है। निगम द्वारा करीब 100 किलोमीटर सड़कों पर पैच रिपेयर, 7 मशीनों से रोजाना करीब 150 किलोमीटर सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग और शहर में 30 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं।

वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए वर्ष 2025-26 में करीब 42 हजार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें 3 एकड़ क्षेत्र में 23 हजार पौधों का मियावाकी प्लांटेशन भी शामिल है। महापौर मीनल चौबे और निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने इस उपलब्धि को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया है। निगम का कहना है कि लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग सुधारना नहीं, बल्कि रायपुर को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ शहर बनाना है।

 

Source link

Related posts

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 43 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 9 जनवरी से बालोद में होगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!