छत्तीसगढ़

रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की साजिश नाकाम, वारदात से पहले 5 आरोपी गिरफ्तार

राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स शॉप में डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने वारदात से पहले ही नाकाम कर दिया। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां कचना इलाके में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए हैं।

दरअसल, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खम्हारडीह पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कचना क्षेत्र में ज्वेलर्स शॉप को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम ने खम्हारडीह खेल मैदान में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश धीवर, नितिन उर्फ सोनू बैस, खेमलाल सेन, लक्ष्मण साहू और पीयूष कुमार साहू के रूप में हुई है। तलाशी में दो बटनदार चाकू, एक बड़ा स्टील चाकू, दो कैंची, एक स्टील पाइप, चार मोबाइल और दो वाहन बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने कचना क्षेत्र की ज्वेलर्स शॉप में डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Source link

Related posts

कैबिनेट का बड़ा फैसला: राज्य में बनेगा कर्मचारी चयन मंडल, अधिकतर भर्तियां अब इसी से

यूनिटी मार्च के लिए CM साय ने युवाओं के दल को दिखाई हरी झंडी

बोरे में मिली महिला की लाश का खुलासा, लीव-इन पार्टनर समेत तीन गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!