छत्तीसगढ़

हज यात्रियों को मिली डिजिटल सौगात, राज्य हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च

प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों को छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा दी जा रही सुविधाओं में वृद्धि करते हुए आज प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी की वेबसाइट www.chhattisgarhhaj.org का शुभारंभ किया गया।

इस वेबसाइट के माध्यम से हज यात्रियों को त्वरित सूचना की प्राप्ति, हज यात्रा से संबंधित समस्त जानकारी एवं हज यात्रा के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा प्राप्त होगी।

इस सुविधा से हज यात्रियों को रायपुर मुख्यालय आने जाने में होने वाले आर्थिक व्यय एवं समय की बचत होगी। राज्य हज कमेटी की वेबसाइट के शुभारंभ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन  मिर्ज़ा एजाज़ बेग, (राज्य मंत्री दर्जा), हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, कार्यपालन अधिकारी/ सचिव डॉ खुशबू उस्मान, एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related posts

रोजगार, डिजिटल सेवाओं और कौशल विकास को मिली नई गति, CM साय ने शुरू कीं तीन बड़ी पहलें

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में अनियमितता पड़ी भारी, कोरबा नगर पालिका के उप अभियंता निलंबित

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने “जोहार जगन्नाथ” कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन

Leave a Comment

error: Content is protected !!