छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान

 

बिलासपुर – साइबर अपराधों से लोगों को बचाने के उद्देश्य से हिर्री पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ हिर्री थाना परिसर में भी लोगों को साइबर ठगी से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा ग्रामीणों को मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी, एटीएम पिन और पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने या लालच में आकर पैसे ट्रांसफर करने से पहले पूरी तरह जांच करना जरूरी है।

हिर्री पुलिस का यह अभियान ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने और संभावित ठगी की घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

Source link

Related posts

पूर्व मंत्री मालवीय के ठिकानों पर ACB की छापेमारी, कांग्रेस में वापसी के ऐलान के बाद कार्रवाई

गोंदवारा मारूति स्टील के पास जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार

डाॅ.सलीम राज ने कार्यालय, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड व अन्य वक्फ संस्थानों पर किया ध्वजारोहण

Leave a Comment

error: Content is protected !!