छत्तीसगढ़

अदानी पावर प्लांट में फिर हादसा, हाइवा ने ली 26 वर्षीय कर्मचारी की जान

अदानी पावर प्लांट रायखेड़ा कैंपस में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। हाइवा की चपेट में आने से 26 वर्षीय प्लांट कर्मचारी केशव कुमार महिलांगे की मौत हो गई। मृतक जांजगीर-चांपा जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसा प्लांट कैंपस के भीतर ही हुआ, जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद मृतक के शव की सुपुर्दगी और मुआवजे को लेकर परिवार ने विरोध शुरू कर दिया है। प्लांट गेट पर पीड़ित परिवार धरने पर बैठा है। वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और मजदूर यूनियन के सदस्य भी मौके पर पहुंचकर परिवार के समर्थन में जुट गए हैं। आरोप है कि मुआवजे को लेकर चर्चा के लिए प्लांट के जिम्मेदार अधिकारी सामने नहीं आ रहे हैं।

खास बात यह है कि तीन दिन पहले भी प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें पांच मजदूर घायल हुए थे। लगातार हो रहे हादसों के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं आरोप है कि पिछले हादसे की जानकारी को प्लांट प्रबंधन ने छुपाने की कोशिश की थी। अब एक और कर्मचारी की मौत के बाद सुरक्षा इंतजामों और प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Source link

Related posts

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र अर्सलान अंसारी की संदिग्ध हालातों में मौत

तालाब गहरीकरण कार्य में मजदूरी कटौती से भड़के मजदूर, पंचायत पर उठे सवाल

घटिया साइकिल वितरण पर भड़के रवि भगत, छात्राओं से साइकिल वापस कराने पर मचा हंगामा; पुलिस ने लिया हिरासत में

Leave a Comment

error: Content is protected !!