छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का मोबाइल हैक, शिकायत लेकर PHQ पहुंचे

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का मोबाइल फोन हैक होने का मामला सामने आया है। मोबाइल हैक होने की जानकारी मिलने के बाद वे इसकी शिकायत दर्ज कराने रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचे।

पूर्व विधायक ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस अधिकारियों को सौंपते हुए मोबाइल हैकिंग की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोबाइल हैक होने के बाद उनके फोन का दुरुपयोग होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मोबाइल किस तरीके से हैक हुआ और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Source link

Related posts

महतारी वंदन योजना में फर्जी लाभार्थी का खुलासा : महिला बनकर योजना का लाभ लेने वाला युवक पकड़ा गया

अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेता के घर घुसकर फायरिंग, एक बेटे की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!