छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में गूंजेगी देशभक्ति की स्वर लहरियां, 8 से 11 अगस्त तक होगा ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026’

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  नगर निगम, कला केंद्र एवं रायपुर डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट संस्कृति के संयुक्त तत्वावधान में “तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देशभक्ति, नारी शक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान एवं  महापौर श्रीमती मीनल चौबे की बजट की घोषणा अपराजिता महिला आत्मरक्षा अभियान की भावना को समर्पित रहेगा। आयोजन  8 से 11अगस्त   तक होगा।

संस्कृति विभाग के अध्यक्ष  अमर गिदवानी  ने बताया कि  प्रतियोगिता में आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। विद्यार्थी, गृहिणी, युवा, वरिष्ठ नागरिक, पेशेवर एवं सभी कला प्रेमी इसमें भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह गायन, एकल एवं समूह नृत्य, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, कविता पाठ (ओपन माइक), वाद्य संगीत एवं बैंड प्रस्तुति शामिल हैं।

प्रस्तुतियां देशभक्ति, भक्ति एवं शास्त्रीय/अर्धशास्त्रीय विषयों पर आधारित होंगी।ऑडिशन 10 एवं 11 अगस्त को टाउन हॉल, में आयोजित किए जाएंगे। चयनित प्रतिभागियों को 14 अगस्त  को  होगा।

इसमें भाग लेने पंजीयन शुल्क:

– एकल – ₹249
– युगल – ₹349
– समूह (6 सदस्य तक) – ₹599
– अतिरिक्त सदस्य – ₹99 प्रति व्यक्ति

पंजीयन एवं जानकारी हेतु संपर्क करें:
???? 9109029034, 9669039034

व्हाट्सएप: 9109029034

Source Link

Related posts

जमीन रजिस्ट्री दरों में हुई वृद्धि पर यू टर्न, 19 नवंबर के क‌ई फैसले वापस

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

ख्यमंत्री ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ पर नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव में वर्चुअली हुए शामिल

Leave a Comment

error: Content is protected !!