स्वास्थ्य मंत्री की घोषणा निर्देश के बाद लगाए गए प्रतिबंध के बाद आज दूसरे दिन भी खाद्य अमले ने रायपुर स्टेशन में 500 किलो एनालाग पनीर जब्त किया। यह नकली पनीर अमरकंटक एक्सप्रेस से पहुंचा था। यह पनीर छत्तीसगढ़ ओडिशा के कारोबारियों ने भोपाल से मंगाया था।
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे से खाद्य विभाग के अधिकारी रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद हैं। और पनीर के नमूनों की जांच कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पनीर की खेप अमरकंटक एक्सप्रेस से बिलासपुर के रास्ते पहुंची थी।जो आधा किलो एक किलो के पैकेट में सफेद प्लास्टिक के बोरों में पैक किया गया था।यह पनीर भोपाल के कोलार नवापुरा स्थित फैक्ट्री में शुद्ध अमृत ब्रांड के नाम से तैयार किया जाता है।
सरायपाली के शुभम ट्रेडर्स के लिए 13400 रूपए, शंकर ट्रेडर्स बसना के लिए 13400, जगदलपुर के किसी राठी के लिए, जैपोर ओडिशा के बादल ट्रेडर्स 53600, पंकज ट्रेडर्स नवरंगपुर ओडिशा के लिए 53600 रूपए के लिए भेजा गया था।हालांकि, रेलवे परिसर होने के कारण विभाग अब तक कोई जब्ती या अन्य कार्रवाई नहीं कर पाया है।
पहले अधिकार क्षेत्र और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। खाद्य अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट और नमूनों की प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
