रायपुर

रायपुर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर, 256 लोगों का हुआ पंजीयन

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायपुर (छ.ग.) के तत्वाधान से एकता जन विकास समिति, तात्यापारा मोमिनपारा रायपुर के अतर्गत दिनांक 02.08.2026, रविवार को सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक दरगाह हॉल, तात्यापारा मोमिनपारा हैदरी मस्जिद के सामने रायपुर (छ.ग.) में निः शुल्क आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसके अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के कर्मचारी श्री राहुल गजभिये , श्री संतोष बेलगाहे एवं सुश्री रिया राजपूत के द्वारा निः शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्यवाही कि गई। समिति द्वारा शिविर में 256 लोगों का पंजीयन किया गया, तथा निः शुल्क सेवाएं आम सभी नागरिक को प्रदान की गई। समिति द्वारा मंच का संचालन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इक्तेदार हैदरी ने श्री राहुल गजभिये , श्री संतोष बेलगाहे एवं सुश्री रिया राजपूत एवं समिति के सलाहकार डॉ. बशीर हसन का अभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ को सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल आयोजन के लिये गौहर अली (सरक्षक), हैदर अली (सरक्षक), मोहम्मद इक्तेदार हैदरी (अध्यक्ष) मोहम्मद जहीर (कोषाध्यक्ष), शारिक हैदरी (उपाध्यक्ष), मोहम्मद सरोज (सह सचिव) हैदर अली, अम्मार हैदर (कर्बलाई) इम्तियाज़ हुसैन , रिजवान हैदर एव नासिर मेहदी इन सभी सदस्यो ने अपना सहयोग एवं पूर्ण योगदान दिया।

(अध्यक्ष)
एकता जन विकास समिति तात्यापारा, मोमिनपारा, रायपुर (छ.ग.)

Related posts

CM विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट : अहम आवाज़ न्यूज़ के हज स्पेशल पत्रिका का विमोचन किया

रायपुर प्रेस क्लब में नई सदस्यता पर रोक, 60 दिन में चुनाव कराने के निर्देश

रायपुर में नशीली कोडीन सिरप की बड़ी खेप बरामद, 249 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!