बिलासपुर

आईसीयू में डॉक्टर-नर्स के बीच हाथापाई, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

बिलासपुर।  रिंग रोड स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में  ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच हुआ विवाद हाथपाई में बदल गया। मारपीट की इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।

अयोध्या नगर में रहने वाले डाक्टर गेंदलाल जोगी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को उनकी ड्यूटी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक थी। दोपहर में उनकी पत्नी उनसे मिलने अस्पताल आई थीं। पत्नी के लौटने के बाद वे बच्चे को स्कूल से लेकर घर छोड़ा और वापस ड्यूटी पर पहुंचे। इसी बात को लेकर नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन उनके पास आई और पत्नी के अस्पताल आने को लेकर सवाल करने लगी। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मरीजों के सामने थप्पड़ मरते हुए विवाद करने लगी। डाक्टर ने बताया कि उनके बाएं गाल में चोट आई है और दांत में दर्द हो रहा है।

नर्सिंग स्टाफ अनिता टंडन निवासी आवासपारा अमेरी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आइसीयू में ड्यूटी कर रही थीं और मरीजों की निगरानी के लिए कुर्सी पर बैठी थीं। आरोप है कि डाक्टर गेंदलाल जोगी ने उन्हें वहां से उठकर दूसरी जगह बैठने के लिए कहा। जब उन्होंने मरीजों की निगरानी का हवाला देते हुए मना किया तो डाक्टर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। जिससे दाहिनी भुजा, बाईं हथेली और गले में अंदरूनी चोट आई। घटना के बाद उन्होंने डायल-112 पर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई।सिविल लाइन पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Related posts

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची से 117 लोगों के नाम गायब

बिलासपुर में मुस्लिम समाज की मांग: संसद का विशेष सत्र बुलाकर गौमाता को मिले ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा

फर्नीचर कारखाना के केमिकल टैंक में लगी आग, दो की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!