देश

वियतनाम नौका हादसा : 15 भारतीयों की मौत, शव भारत भेजे गए, हादसे की जांच तेज

फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने सोमवार को कहा कि वे राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के पूर्व सदस्यों अनिल मिश्रा एवं गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अदालत का रुख करेंगे।

बार एसोसिएशन के वकीलों का दावा है कि उन्होंने दो जुलाई को राम जन्मभूमि थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की।

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार को विमान से भारत भेजे गए। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

शवों को वियतनाम एयरलाइंस के एक विमान से भेजा गया, जिसने स्थानीय समयानुसार शाम करीब छह बजे हो ची मिन्ह सिटी से उड़ान भरी।

दूतावास ने कहा कि मृतकों के गृह राज्यों की सरकारें उनके परिजनों के साथ समन्वय कर मुंबई हवाई अड्डे से शवों को गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगी।

हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में तमिलनाडु के 10, आंध्र प्रदेश के तीन और केरल के दो लोग हैं।

भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम अपने वियतनामी मित्रों की ओर से मिले शोक संदेशों के लिए आभारी हैं। इस अत्यंत दुख की घड़ी में आपकी प्रार्थनाओं, प्रयासों और उपस्थिति ने हमें शक्ति प्रदान की।’’

भारतीय दूतावास ने वियतनाम में, सहायता करने वाले सभी अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।

शुक्रवार को फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुत नगोई क्षेत्र के पास 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी। इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई।

दुर्घटना में 16 अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया, जो उपचार के बाद भारत लौट चुके हैं, जबकि एक अन्य जीवित बचे पर्यटक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका फू क्वोक के एक अस्पताल में उपचार हो रहा है।

समाचार एजेंसी ‘एपी’ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती पर्यटक की हालत नाजुक है।

दुर्घटना के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। वियतनाम के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वियतनाम के समाचार पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के अनुसार, स्पीडबोट के संचालक को रविवार को हिरासत में ले लिया गया।

फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है। यह अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों और प्रवाल भित्तियों को लेकर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। 

 

Source Link

Related posts

1 मई से खत्म हो जाएगी FASTag व्यवस्था, देश में लागू होगी नई टोल व्यवस्था

महंगे क्रूड ऑयल का असर : तेल कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल, डीजल और CNG के रेट

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका : गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!