छत्तीसगढ़

धान के साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। अब केवल धान ही नहीं, बल्कि दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने किसानों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि फसल विविधीकरण से खेती की लागत और जोखिम कम होगा, जबकि किसानों को आय के नए अवसर मिलेंगे। इससे कृषि अधिक टिकाऊ, लाभकारी और आधुनिक बनेगी।

साथ ही मोटे अनाज, दलहन और तिलहन के उत्पादन में बढ़ोतरी से पोषण सुरक्षा मजबूत होगी और बाजार की मांग भी पूरी की जा सकेगी। सरकार का लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और खेती को अधिक लाभदायक बनाना है।

Source link

Related posts

मंत्रिपरिषद के निर्णय : 200 यूनिट वालो के साथ-साथ, 400 यूनिट वालों को भी फायदा

Army CEE Result 2026: रायपुर ARO के तहत छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों का परिणाम घोषित

खराब सड़कों पर हाईकोर्ट सख्त : समय पर काम पूरा करने के लिए निगरानी जरूरी, सरकार और NHAI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!