अन्य जिलेछत्तीसगढ़

बालोद में पुलिस हिरासत से महिला फरार, तलाश में जुटी टीम, तीन आरक्षक निलंबित

बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लाई गई महिला कोतवाली थाने से फरार हो गई। इससे पुलिस महकमे में हड़कम मच गया है।

एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित आरक्षकों में शिव कुमार ध्रुव, पुर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद के नाम शामिल हैं।

एडिशनल एसपी ने क्या कहा
एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी की आरोपी महिला रेखा सोरी को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ दिन पहले आरोपी महिला पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाने से फरार हो गई।

उस समय ड्यूटी में तैनात तीन आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला की टीम बनाकर तलाश कर रहे हैं। आरोपी महिला पर अपराध दर्ज किया गया है और जल्द ही गिरफ्तार की जायेगी।

Source link

Related posts

करीब 10 साल बाद रायपुर पहुंचेंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन

पेंशनरों की मांग तेज: लंबित महंगाई राहत और कैशलेस इलाज योजना लागू करने की मांग

भिलाई में ED की बड़ी दबिश, पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी के.के. चंद्रवंशी के घर छापा

Leave a Comment

error: Content is protected !!