अन्यब्रेकिंग न्यूज़

व्हाट्सऐप के ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर पर सरकार सख्त, मेटा को नोटिस जारी कर मांगा 3 दिन में जवाब

भारत में व्हाट्सऐप पर ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर शुरू करने को लेकर सरकार ने मेटा को नोटिस जारी किया है.

मेटा व्हाट्सऐप की मालिकाना कंपनी है. सूत्रों के मुताबिक़ सरकार ने मेटा को निर्देश दिया है कि वह ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर के बारे में तीन दिन के भीतर विस्तार से स्पष्टीकरण दे.

सरकार ने मेटा को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले पर परामर्श प्रक्रिया पूरी होने तक ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर भारत में लागू न किया जाए.

इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाट्सऐप ने घोषणा की थी कि वह सिलसिलेवार तरीके से ऐसा फ़ीचर शुरू करेगा,जिसके तहत यूजर अपनी पसंद का यूज़रनेम चुन सकेंगे.

साथ ही किसी नए व्यक्ति से पहली बार संपर्क करते वक़्त अपना मोबाइल नंबर छिपा सकेंगे.

यूज़रनेम एक वैकल्पिक और विशिष्ट पहचान (यूनिक आइडेंटिफायर) होगा, जिसे यूजर अपने व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए चुन सकेंगे.

दूसरे लोग इसी यूज़रनेम के जरिए उन्हें मैसेज भेज सकेंगे या कॉल कर सकेंगे,जबकि उनका मोबाइल नंबर प्राइवेट रहेगा. 

Source Link

Related posts

अमलीडीह हत्याकांड : 2 संदेही को रायपुर पुलिस ने लिया हिरासत में

जिस साँप ने डसा, उसी को पकड़कर इलाज कराने पहुँचा युवक – अस्पताल में हड़कंप

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!