छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बिजली का झटका : 1 जुलाई से बढ़ेंगे बिजली बिल

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को आगामी महीने से अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 6.23 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। नई दरें 1 जुलाई से लागू होंगी।

हालांकि बिजली कंपनी ने करीब 24 प्रतिशत दर वृद्धि का प्रस्ताव दिया था, लेकिन आयोग ने उससे काफी कम बढ़ोतरी को मंजूरी दी है।

CG Electricity Price Hike: नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली शुल्क में 30 पैसे से 50 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं गैर-घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी अधिक बिजली बिल चुकाना होगा।

इस वर्ग के लिए 20 पैसे से 40 पैसे प्रति यूनिट तक की वृद्धि स्वीकृत की गई है। कृषि क्षेत्र भी इस बढ़ोतरी से अछूता नहीं रहेगा। कृषि पंपों के लिए बिजली दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसानों की बिजली लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Source Link

 

 

Related posts

DSP से SSP पदोन्नति सूची जारी, राज्य सरकार ने जारी किए पदस्थापना आदेश

त्रुटि सुधार न करने पर 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त

SIR समय सीमा बढ़ी : अब 4 दिसंबर नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म

Leave a Comment

error: Content is protected !!