बिलासपुर

महिला की मौत से हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर और अस्पताल पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू की एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर नेहल झा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की सलाह पर महिला को ‘मातृका नर्सिंग होम’ में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, जहां एनस्थीसिया दिए जाने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने के बजाय बिना किसी उचित रेफरल दस्तावेज के महिला को निजी कार से सिम्स (CIMS) भेज दिया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे मुकेश साहू ने पुलिस से अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Related posts

जेल निर्माण कार्यों में लापरवाही नहीं चलेगी, PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल ने दिए सख्त निर्देश

कबाड़ कारोबार पर सख्ती: बिलासपुर SSP रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

पेंट फैक्ट्री में भीषण आग, महिला श्रमिक झुलसी

Leave a Comment

error: Content is protected !!