बिलासपुर

CIMS अस्पताल में स्टाफ से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने युवक पर की कार्रवाई

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक CIMS अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में पदस्थ स्टाफ के साथ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए धमकी-चमकी देता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस ने इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो को संज्ञान में लेकर उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान की। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान प्रियांशु मिश्रा, उम्र 22 वर्ष, निवासी सरजू बगीचा, सिविल लाइन बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने वीडियो और युवक की पहचान के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस का कहना है कि युवक के इस कृत्य से क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। इसी को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या धमकी भरे व्यवहार को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Related posts

फर्नीचर कारखाना के केमिकल टैंक में लगी आग, दो की मौत

शक्कर के बढ़ते दामों पर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

दुर्ग में हार्वेस्टर दिलाने के नाम पर 27 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी

Leave a Comment

error: Content is protected !!