अन्यअन्य जिले

क्रेटा कार से 65 लाख कैश बरामद, व्यापारी समेत दो हिरासत में

बालोद जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से लगभग 65 लाख कैश बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुरूर चारामा एनएच-30 मुख्य मार्ग स्थित मरकाटोला घाटी के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। कार के पीछे हिस्से में रखे दो अलग-अलग थैलों से करीब 65 लाख (Balod Car Me 65 Lakh Cash) कैश बरामद हुआ। कार में बालोद निवासी व्यापारी अमित जैन और चालक लच्छू ठाकुर (ग्राम तरौद निवासी) सवार थे। दोनों नगद राशि से संबंधित वैध दस्तावेज और संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस ने कार और नगदी को जब्त कर लिया। इसके बाद कार को पुरूर थाने में लाकर तहसीलदार के सामने बैंक कर्मचारियों को बुलाकर गिनती करवाई गई।

प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नगद राशि एवं प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए मामले को आयकर विभाग को सौंप दिया है।

Source Link

Related posts

अवैध लकड़ी कारोबार पर छापा, पूर्व सरपंच के घर से सागौन के 31 नग जब्त

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव स्वतंत्रता सेनानियों के अभूतपूर्व सहयोग को मिटाने की कोशिश

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव : अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

Leave a Comment

error: Content is protected !!