छत्तीसगढ़

ईंधन बचाने का संकल्प : केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने साइकिल से तय किया दफ्तर का सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील को समर्थन देते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू शुक्रवार को साइकिल चलाकर अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नई दिल्ली स्थित अपने निवास से ‘संकल्प भवन’ कार्यालय तक करीब 3 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय किया।

इस दौरान साहू ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में ईंधन की बचत केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि देश और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना काल के दौरान अपनाई गई कार्यशैली जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन क्लासेस और वर्चुअल बैठकों ने यह साबित किया कि संसाधनों की बचत के साथ भी प्रभावी कामकाज संभव है।

तोखन साहू ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की खपत कम करना आज समय की मांग है।

Source Link

Related posts

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 43 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

घटिया साइकिल वितरण पर भड़के रवि भगत, छात्राओं से साइकिल वापस कराने पर मचा हंगामा; पुलिस ने लिया हिरासत में

छत्तीसगढ़ में बड़े कचरा उत्पादक संस्थानों का होगा ऑनलाइन पंजीयन, नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश

Leave a Comment

error: Content is protected !!