छत्तीसगढ़

राज्य के 86 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना

हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर QP-7511 से 10 एवं QP-7507 से राज्य के 76 हाजियों का जत्था दिनांक 27/04/2026 को प्रातः 6.30 एवं 7.40 बजे, नागपुर से मदीना शरीफ के लिए रवाना हुआ।

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 26/4/2026 को हज हाउस नागपुर में रिपोर्टिंग व हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग द्वारा किया गया।

दिनांक 26/04/2026 को रात्रि 08:00 बजे से हज हाउस में लगेज चेकइन कराया गया तथा 27/04/2026 की मध्यरात्रि 1:00 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग एवं सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब, गुलाम रहमान खान ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया।

एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।

नागपुर एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव डॉ. खुशबू उस्मान के दिशा निर्देशों व मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया।

Related posts

राज्यसभा चुनाव : लक्ष्मी वर्मा ने CM साय की मौजूदगी में भरा नामांकन

भिलाई में ED की बड़ी दबिश, पूर्व CM भूपेश बघेल के करीबी के.के. चंद्रवंशी के घर छापा

अमेरिका-ईरान वार्ता में रूस की एंट्री : पुतिन ने मध्यस्थता का दिया प्रस्ताव, ईरान से हुई अहम बातचीत

Leave a Comment

error: Content is protected !!