अन्य जिलेछत्तीसगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक मौत, पत्नी-बेटा गंभीर

sanjari

कोण्डागांव सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर बनियागांव के पास रविवार की रात खड़े ट्रक से लगातार दो सड़क हादसे हो गए।

पहले हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और मासूम बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके कुछ देर बाद उसी खड़े ट्रक से एक स्कॉर्पियो वाहन भी टकरा गया, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई।

जानकारी के अनुसार, बाइक क्रमांक सीजी 27 एच 1725 में सवार पुसावंद गांव निवासी श्यामलाल बघेल (39) अपनी पत्नी धनई बघेल (25) और 5 वर्षीय पुत्र रियांशु के साथ बड़ेबेंदरी मेला से लौट रहे थे। इसी दौरान बनियागांव के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमक्यो 2272 के पीछे जा घुसी।

हादसे में श्यामलाल बघेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के कुछ समय बाद कांकेर से भैरमगढ़ लौट रही एक स्कॉर्पियो भी उसी खड़े ट्रक से टकरा गई। वाहन में सवार पति-पत्नी और चालक मौजूद थे, जिनमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Source link

Related posts

20 साल बाद ठाकरे भाई फिर से एक साथ, BMC चुनावों से पहले UBT और मनसे के बीच गठबंधन

किराए के मकान में छप रहे थे नकली नोट, कलर प्रिंटर और 12.50 लाख की जाली करेंसी बरामद

SIR के दौरान BLO पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!