भिलाई

सूने घरों में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और चोरी के पैसों से खरीदी गई स्कूटी सहित कुल 8 लाख 22 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की है।

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम मोतीपुर निवासी प्रार्थी ने अमलेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 से 29 जनवरी के बीच जब वह पारिवारिक काम से बाहर गया था, तब अज्ञात चोरों ने उसके घर का ताला तोड़कर आलमारी में रखे कीमती जेवरात और नगदी पार कर दिए थे।

​योजनाबद्ध तरीके से दिया घटना को अंजाम

​पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी खिलेश दास मानिकपुरी ने अपने साथी भुनेश्वर यादव के साथ मिलकर रात के अंधेरे में रेकी कर इस चोरी को अंजाम दिया था। चोरी के माल को खपाने के लिए उन्होंने तीसरे आरोपी तुलेश्वर सोनकर की मदद ली थी। आरोपियों ने चोरी की रकम का इस्तेमाल शौक पूरा करने और नई स्कूटी खरीदने में भी किया था।

​पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

​अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों के जाल की मदद से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 54 ग्राम ​चांदी, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा कैश साढ़े 6 हजार, आईफोन सहित कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं। ​गिरफ्तार आरोपी ​खिलेश दास मानिकपुरी (22 वर्ष) निवासी अमलेश्वर दुर्ग, ​भुनेश्वर उर्फ नानू यादव (21 वर्ष) रायपुर, ​तुलेश्वर सोनकर उर्फ टिल्लू (24 वर्ष) रायपुर हैं।

Source Link

Related posts

अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन्स लीग 2025–26 में रजत पदक विजेता रेशम साहू का सांसद विजय बघेल ने किया सम्मान

पाटन जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा : ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!