बिलासपुर

विदेशी निवेश का झांसा : ‘क्रिस डेविड’ बनकर वकील से 3.13 करोड़ की साइबर ठगी

बिलासपुर जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को विदेशी निवेशक बताकर एक वकील से 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ठग ने खुद को लंदन निवासी “क्रिस डेविड” नाम की महिला बताकर वकील से संपर्क किया। उसने छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट समेत अन्य व्यवसायों में 103 करोड़ रुपये निवेश करने का झांसा दिया।

इस निवेश को क्लियर कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस और टैक्स की मांग की गई। शुरुआत में 11.5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए, जिसके बाद अलग-अलग बहानों से किश्तों में रकम मंगाई जाती रही।

फरवरी से जून 2024 के बीच पीड़ित से कुल 3.13 करोड़ रुपये ठग के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए। ठग ने आरबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर लगातार पैसे मंगवाए। मामले में इस्तेमाल मोबाइल नंबर हरियाणा के पानीपत निवासी के नाम पर दर्ज बताया गया है।

घटना का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही लोगों से अपील की गई है कि अनजान लोगों के झांसे में आकर निवेश या पैसे ट्रांसफर न करें और ऐसे कॉल-मैसेज से सतर्क रहें।

Source Link

Related posts

कोयला कारोबार में 30 लाख की धोखाधड़ी, कोलकाता के व्यापारी पर FIR दर्ज

CEO जनपद पंचायत के स्थानांतरण आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

कार का दरवाज़ा खुलते ही टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत

Leave a Comment

error: Content is protected !!