छत्तीसगढ़रायगढ

अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई है, जहां तरबूज, ककड़ी की खेती के बीच करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। मामले की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। पूरा मामला तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट का है।

बताया जा रहा कि आमाघाट के नदी किनारे करीब एक एकड़ में अफीम की खेती हो रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी, एडिशनल एसपी समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस झारखंड के एक आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि यह जमीन किसकी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार, संबंधित खेत आमाघाट के एक ग्रामीण का है, जिसे तरबूज, ककड़ी और अन्य सब्जियों की खेती के लिए दिया गया था। पुलिस का कहना है कि इसी खेत में अफीम की खेती किए जाने की आशंका है।

मामले में पुलिस ने मार्शल सांगा नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसे झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, उससे पूछताछ की जा रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके।

घटना की जानकारी मिलने पर रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मौके पर जाने की सूचना है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में जांच की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में अन्य लोग शामिल हैं या नहीं

इस मामले में जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि तमनार थाना से उन्हें सूचना मिली है और वे मौके के लिए रवाना हुए हैं। उनके अनुसार, लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही, खेत में लगी फसल की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है, जो फसल के प्रकार की पुष्टि करेगी।

Source link

Related posts

मंत्रिपरिषद के निर्णय : 200 यूनिट वालो के साथ-साथ, 400 यूनिट वालों को भी फायदा

भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो, पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, 7 घायल

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाई दवाइयों पर ‘एक राष्ट्र–एक दाम’ की मांग

Leave a Comment

error: Content is protected !!