सामाजिक

15 रमज़ान – यौम-ए-विलादत हज़रत इमाम हसन (अ.स.) के मुबारक मौके पर इफ्तार का एहतमाम

रायपुर – आज 15 रमज़ान, यौम-ए-विलादत हज़रत इमाम हसन अलेहिस्सलाम के मुबारक मौके पर दिनांक 5 मार्च 2026, जुमेरात (गुरुवार) को मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा, रायपुर में दस्तरख़्वान-ए-इमाम हसन (अ.स.) के तहत इफ्तार का विशेष आयोजन किया जा रहा है ।

इस मुबारक मौके पर रोज़ेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम में उलेमा-ए-कराम हज़रत इमाम हसन (अ.स.) की सीरत-ए-मुबारका, उनके अख़लाक़, सब्र, सख़ावत और इंसानियत के पैग़ाम पर रोशनी डालेंगे। साथ ही मुल्क में अमन-ओ-अमान, भाईचारे और खुशहाली के लिए खास दुआ की जाएगी। इफ्तार के बाद तबर्रुक व खाने का भी इंतेज़ाम रखा गया है ।

आयोजकों की जानिब से तमाम अकीदतमंदों और रोज़ेदारों से गुज़ारिश की गई है कि इस मुबारक मौके पर ज्यादा से ज्यादा तादाद में शिरकत फरमाकर दस्तरख़्वान-ए-इमाम हसन (अ.स.) की बरकतों से फैज़याब हों ।

मुकाम :-
मुस्लिम हाल,
बैजनाथपारा, रायपुर

आज 5 मार्च 2026 (जुमेरात)
वक्त : शाम 5 बजे से

Related posts

हुजूर गरीब नवाज़ सरकार 814 उर्स के मुबारक मौके पर जायरीने के लिए नियाज़ (आम लंगर) का ख़ास इंतेज़ाम अजमेर शरीफ में

निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन : 200 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच

गरीब नवाज़ मस्जिद, संजय नगर के मुतवल्ली चुनाव में सैय्यद मोहम्मद अली (भोला) की ऐतिहासिक जीत

Leave a Comment

error: Content is protected !!