रायगढ

होली से पहले सख्ती : 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, अभिभावकों को थाने बुलाकर चालान

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना उनकी और अन्य लोगों की जान के लिए खतरा उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं

रायगढ़।होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त अभियान शुरू किया है। विशेष जांच अभियान के दौरान शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 40 नाबालिग वाहन चालकों को पकड़ा गया। सभी के अभिभावकों को थाने बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत एक-एक हजार रुपये का चालान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली चक्रधरनगर और जूटमिल थाना क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच की गई। अभियान के दौरान तेज रफ्तार बिना हेलमेट और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों की भी जांच की गई।

सीएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए सभी नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी गई है। दोबारा उल्लंघन पाए जाने पर वाहन जब्ती के साथ अभिभावकों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी सिंह ने बताया शहर में मॉडिफाइड सायलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों और बाइकर गैंग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे वाहन चालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना उनकी और अन्य लोगों की जान के लिए खतरा है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि होली के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के लिए आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Related posts

रायगढ़ : NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर

अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़

अवैध शराब पर पुलिस का ऑपरेशन आघात : 48 घंटे में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!